रायबरेली, अगस्त 24 -- रायबरेली। सहायक आयुक्त खाद्य मानिक चन्द्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंजनी कुमार के निर्देशन में शहर के कई पान मसाला विक्रेताओं के परिसरों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने राजश्री पान मसाला का एक-एक नमूना जांच के लिए इकट्ठा किया। जांच के दौरान गंभीर विसंगतियां मिलने पर टीम ने कुल 12 क्विंटल पान मसाला जब्त कर लिया। जब्त माल की अनुमानित कीमत 1.75 लाख रुपए बताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...