गोरखपुर, अगस्त 14 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। पान मसाला की पैकेजिंग को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने सख्ती बढ़ा दी है। नए नियमों के तहत पान मसाला की पैकेजिंग में प्लास्टिक, एल्युमिनियम फॉयल, धातुयुक्त परत और प्लास्टिक आधारित लैमिनेट के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। एफएसएसएआई ने अप्रैल 2026 में पान मसाला के लिए अनुमन्य पैकेजिंग सामग्री को लेकर संशोधन का प्रारूप जारी किया था और लोगों से सुझाव मांगें थे। सुझावों पर विचार के बाद संशोधित प्रावधानों को अंतिम रूप दिया है। नए प्रावधानों के अनुसार पान मसाला की पैकेजिंग के लिए कागज, पेपर बोर्ड, सेल्युलोज या अन्य प्राकृतिक सामग्री का इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसके अलावा टिन या कांच के कंटेनर भी अनुमन्य होंगे। पैकेजिंग पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त होनी चाहिए। पॉलीएथिलीन, पॉलीप्र...