पान मसाला कारोबारी ने दूसरे के जरिए कानपुर भेजा था पैसा
चित्रकूट, अगस्त 12 -- चित्रकूट। दो दिन पहले बेतवा एक्सप्रेस में सफर कर रहे बुजुर्ग के पास बरामद 63 लाख की नकदी के मामले में कानपुर से आई आयकर विभाग की तीन सदस्यीय टीम ने छानबीन की। पकड़े गए व्यक्ति से करीब नौ घंटे तक पूछताछ के बाद टीम किसी परिणाम तक नहीं पहुंची। बरामद पैसा बुजुर्ग को सतना के पान मसाला कारोबारी ने कानपुर पहुंचाने के लिए दिया था। आयकर विभाग ने कारोबारी से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका फोन बंद रहा। बाद में उसके व्हाट्सअप नंबर पर आयकर विभाग ने समन भेजा। पकड़े गए व्यक्ति को जांच के बाद आरपीएफ ने उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। सोमवार को आरपीएफ व क्राइम विंग झांसी की टीम ने बेतवा एक्सप्रेस में कर्वी-बहिल पुरवा स्टेशन के बीच चेकिंग के दौरान एसी कोच में बैठे सतना के कोलगवां थाना क्षेत्र रघुराज नगर सिंधी कैंप वार्ड 21 रसाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.