बस्ती, अप्रैल 3 -- बस्ती। कोतवाली पुलिस ने भैसहिया में मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। इसी गांव के विजय प्रकाश यादव का आरोप है कि विपक्षी गत एक अप्रैल को उनकी दुकान पर आए और उधार में पान मसाला मांगा। उन्होंने देने से मना कर दिया तो अपशब्द कहते हुए मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर इसी गांव के आरोपी मायाशंकर यादव उर्फ अर्पित यादव के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...