संतकबीरनगर, फरवरी 27 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद शहर में सृष्टि ट्रेडिंग कंपनी से पान बहार पान मसाला और राजा किराना स्टोर से कमला पसंद का एक-एक नमूना सील किया गया है। यह कार्रवाई जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सतीश कुमार की अगुवाई में कार्रवाई की गई है। सहायक आयुक्त ने बताया कि साफ सफाई ठीक नहीं होने की वजह से दोनों प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर दिया गया है। संकलित दोनों नमूने लैब में भेज दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद प्रतिष्ठान के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मिश्रीलाल व पुलिस के जवान मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.