भभुआ, अप्रैल 22 -- भगवानपुर थाना चौक पर मीट मछली मंडी के पास बेच रहा था गांजा बोले थानाध्यक्ष, लोहे की तीन-चार गुमटियों में गांजा बेचने की सूचना है (पेज तीन) भगवानपुर, एक संवाददाता। स्थानीय थाने की पुलिस ने भगवानपुर थाना चौक पर मीट मछली मंडी के पास स्थित एक पान दुकान से गांजा बरामद कर दुकानदारा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह कार्रवाई मंगलवार की देर शाम में की। थानाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने इसकी पुष्टि की और बताया कि गिरफ्तार दुकानदार प्रदुम्न चौरसिया भगवानपुर गांव निवासी लक्ष्मण चौरसिया का पुत्र है। उसकी दुकान से 33.14 ग्राम गांजा तथा 550 रुपए नकद बरामद किया गया है। इस कार्रवाई के बाद गांजा की बिक्री करनेवाले अन्य दुकानदार सावधान हो गए हैं। सूत्र बताते हैं कि वह अपनी दुकान से मादक पदार्थ को हटा दिए हैं। वह छुपकर दूसरी जगह से गांजा बेच रहे ...