मधुबनी, अप्रैल 14 -- मो. माजिद हरलाखी। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में अवैध हथियार, शराब एवं नशीली दवाओं की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत फुलहर एसएसबी कैम्प के जवान और हरलाखी थाना की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक पान दुकान में शराब, अवैध हथियार, नशीली दवाएं एवं अन्य सामग्री के साथ दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दुकानदार की पहचान फुलहर गांव निवासी पिंटू गिरी के रूप में हुई है। एसएसबी से मिली जानकारी के मुताबिक फुलहर गांव स्थित एक पान दुकान में टीम ने संयुक्त छापेमारी की। छापेमारी के दौरान परिसर की तलाशी लेने पर अवैध हथियार, नशीली दवाएं एवं अन्य सामग्री बरामद की गई। यह भी पढ़ें- 8.4 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि बरामद नशीली दवाओं एवं अवैध हथियार को स्थानीय स्तर पर बेचने की योज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.