मोतिहारी, मार्च 18 -- बनकटवा। सूखे नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जितना पुलिस ने छापेमारी कर थाना क्षेत्र के बनकटवा नहर चौक स्थित एक पान दुकान से गांजा बरामद किया। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि सूचना मिल रही थी कि बनकटवा नहर चौक पर पान दुकान के आड़ में गांजे की खरीद बिक्री की जाती है। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पान दुकान पर छापेमारी की गई। जहां छापेमारी के दौरान दुकान में छुपा कर रखे 680 ग्राम प्रतिबंधित गांजा बरामद किया गया। इसके साथ ही पान दुकानदार राजेंद्र साह को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहद मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...