बगहा, दिसम्बर 19 -- बेतिया। लौरिया के मरहिया वृत्ति टोला निवासी मनोज साह के बैंक खाता से दो लाख रुपये अपराधियों ने पे फोन मशीन बनाने का झांसा देकर उड़ा लिया है। मनोज साह का लौरिया बस स्टैंड के पान का दुकान है। मामले में मनोज साह ने साइबर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। साइबर थाना के डीएसपी गौतम शरण ओमी ने बताया कि मनोज साह की शिकायत पर दो अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। एफआईआर में मनोज साह ने बताया है कि 27 नवंबर की दोपहर दो व्यक्ति उनके दुकान पर आए। दोनों ने खुद को पे फोन का कर्मचारी बताया। उनकी उम्र 25 वर्ष के आसपास थी। उन्होंने पूछा कि आपको पे फोन मशीन बनवाना है। हा कहने पर आधार कार्ड और मोबाइल फोन मांगा। कहां की आज मैसेज करेंगे तो कल आपको नया पे फोन मशीन मिल जाएगा। मनोज ने आधार कार्ड और मोबाइ...