चाईबासा, मई 17 -- चाईबासा। झारखंड प्रदेश पान तांती स्वांसी कल्याण समिति पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा इकाई की बैठक राहुल दास की अध्यक्षता हुई। बैठक मे निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मैट्रिक और इंटर में 60 प्रतिशत या अधिक अंक लाने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को 31 मई 2026 को सम्मानित किया जाएगा। छात्र-छात्राएं अपना नाम, अंक और मोबाइल नंबर समिति के जय प्रकाश दास, विमल किशोर मल्लिक और विश्वनाथ दास को दर्ज करा सकते हैं। बैठक में संरक्षक राहुल दास, विजय कुमार दास, प्रदेश महासचिव, जिला सचिव शंकर पान, जिला सहसचिव मुन्ना दास, विश्वनाथ दास, दुर्योधन पान, कृपा सिंधु पान तथा किशोर कुमार भंज और देवेंद्र पान उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- एमडीएस की प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...