पूर्णिया, फरवरी 11 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ बाजार स्थित पुराना सेंट्रल बैंक के सामने सड़क किनारे खड़ी दो पान गुमटियों में अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगा दी गई। इस आगजनी में एक गुमटी पूरी तरह जलकर राख हो गई जबकि दूसरी गुमटी को लोगों की तत्परता से बचा लिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक गुमटी में आग लगने के बाद लपटें तेज हो गईं। इसी दौरान किसी राहगीर की नजर पड़ी जिसने शोर मचाकर आसपास के लोगों को सूचना दी। लोगों ने तत्काल आग बुझाने की कोशिश की। दुकानदार रंजीत चौधरी ने बताया कि उनकी गुमटी में रखे सामान का लगभग 15 से 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं दूसरी गुमटी के मालिक संतोष चौहान की क्षति का सही आकलन नहीं हो पाया है। स्थानीय लोगों का अनुमान है कि घटना के पीछे आपसी दुश्मनी की आशंका हो सकती है हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई ह...