घाटशिला, अप्रैल 10 -- चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत कोकपाड़ा रेलवे स्टेशन के पास मुटूरखाम में निर्मित रेलवे का अंडरपास विगत कई दिनों से रूक-रूक कर है रही बारिश के कारण लबालब भर गया है। अंडरपास में कमर तक पानी जमा होने के कारण यहां से गुजरना मुश्किल हो गया है। साइकिल और बाइक सवारों को तो और ज्यादा परेशानी हो रही है वहीं पैदल आने-जाने वाले लोग भी काफी परेशान हो रहे हैं। विदित हो कि कालियाम पंचायत से मुटूरखाम आने का यह प्रमुख मार्ग है। ग्रामीणों का कहना है कि जब से बारिश हो रही है तब से ही अंडरपास में पानी जमा है। रेल प्रशासन द्वारा अंडरपास से जल निकासी की कोई पहल नहीं की जा रही है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.