आगरा, मार्च 24 -- थाना सिकंदरापुर वैश्य के एक गांव से लापता हुई किशोरी का शव पानी से भरे गड्ढे में उतराता मिला है। फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वाड ने घटना स्थल से साक्ष्य संकलित किए। थाना सिकन्दरपुर वैश्य के गांव पनसोती निवासी रामौतार पुत्र रामपाल ने गत 22 मार्च को पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर में बताया था कि उसकी 14 वर्षीय बहन फूलन देवी नाराज होकर घर से कही चली गई है। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चलने से परिजन अनहोनी की आशंका को लेकर परेशान हैं। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। गत सोमवार की सुबह पानी से भरे गड्ढे के किनारे उसकी चप्पल रखी होने से अनहोनी की आशंका जताई गई। काफी तलाश के बाद भी किशोरी का पता नहीं चल सका था।मंगलवार की सुबह दुबारा लोग गड्ढे के पास पहुंचे तो किशोरी का शव पानी के गड्ढे में ही उतराता मिला। सूचना मिलते ही ...