आगरा, फरवरी 16 -- शहर की आवास विकास कालोनी में छत पर खेलते समय डेढ़ वर्षीय मासूम पानी की बाल्टी में गिर गया। काफी देर तक घर में नही दिखने पर परिजनों ने उसे तलाश किया तो वह मृतावस्था में मिला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवारीजनों के मुताबिक सोमवार को आवास विकास कालोनी निवासी राहुल का डेढ़ वर्षीय पुत्र चिराग खेलते हुए छत पर पहुंच गया। परिवार के लोग अन्य कार्यों में व्यस्त हो गए। जब परिवार के लोगों को काफी देर तक चिराग दिखाई नहीं दिया तो परिवार के लोगों ने उसे तलाशना शुरू किया। घर के बाहर, आंगन, दरबाजे आदि पर तलाश करने के साथ ही परिवार के लोग छत पर भी पहुंचे। यहां दृश्य देखकर परिवारीजनों में कोहराम मच गया। 20 लीटर पानी से लवालव बाल्टी में चिराग पड़ा हुआ था। परिजनों की मानें तो खेलते समय बाल्टी...