भदोही, मई 31 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के उपरौठ गांव में 20 वर्षीय विवाहिता नीशू ने शुक्रवार की रात पानी समझ कर स्प्रिट पी लिया। हालात गंभीर होने पर जिला अस्पताल ज्ञानपुर ले जाया गया, जहां पर डाक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। विवाहिता की हालत गंभीर बनी हुई है। उक्त गांव निवासी पिंटू बिंद के भाई शौचालय साफ करने के लिए शुक्रवार को स्प्रिट लाए एक बोलत में लाए थे। भतीजे को उसे रखने के लिए दे दिया। जिसे वह किचन रूम के पास ले जाकर रख दिया। देर शाम को पिंटू बिंद की पत्नी ने उसे पानी समझ कर फ्रिज में रख दिया। उधर, उनकी बेटी नीशू ससुराल वालों के साथ दर्शन-पूजन को विन्ध्याचल आई थी। शुक्रवार की शाम वह मायके रुक गई बाकि परिवार के लोग चले गए।नीशू को रात में जब प्यास लगी तो वह फ्रिज से स्प्रिट वाला बोतल पानी समझ कर निकाला और पी लिया, उसक...