भागलपुर, मार्च 7 -- भागलपुर। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय के भूतल पर जल और स्वच्छता को लेकर जिलास्तरीय नियंत्रण कक्ष का निर्माण किया जा रहा है। यहां पीएचईडी कर्मी तैनात किए जाएंगे। जल तथा स्वच्छता से संबंधित जो भी शिकायतें या सूचना प्राप्त होगी उस पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने शुक्रवार को स्थल का मुआयना करने के बाद कार्यपालक अभियंताओं को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर सार्वजनिक करें, ताकि आम लोगों को इसकी जानकारी मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...