धनबाद, मई 12 -- डीवीसी मैथन के आसपास रह रहे ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली और पानी की समस्या को लेकर सोमवार को बाघमारा के विधायक शत्रुघ्न महतो मैथन क्लब पहुंचे। पांच पंचायतों से आए सैकड़ों ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि डीवीसी प्रबंधन से बात कर ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त बिजली एवं पानी का प्रबंध करने को कहा जाएगा। मौके पर अशोक मंडल, प्रशांत बनर्जी, मधुरेंद्र गोस्वामी, अमरनाथ साव, देवाशीष महतो, कंचन महतो, अजय मुर्मू, बबलू चौधरी, मोती हेंब्रम मौजूद थे। यह भी पढ़ें- बिजली-पानी से भरपूर बेरमो में रोना, ऊपरघाट में बिजली गुल, उलगड्डा में पेयजल संकट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...