इटावा औरैया, जून 13 -- इकदिल। आगरा-कानपुर नेशनल हाइवे पर विरारी आश्रम के पास पानी लेने जा रहे युवक को डंपर ने कुचल दिया। जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। कस्बा के मोहल्ला लुधियात निवासी 35 वर्षीय राजकुमार उर्फ राजू राठौर पुत्र मुन्नालाल राठौर शनिवार दोपहर हाईवे रोड पार करके पेट्रोल पंप पर पानी लेने जा रहा था। तभी इटावा की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने युवक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते युवक हाईवे पर गिर पड़ा और उसके ऊपर से डंपर का पहिया चढ़कर निकलने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर डंपर को लेकर मौके से भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। युवक घर का इकलौता बेटा था। उसकी मां ने बताया बेटा घर से मजदूरी करने के लि...