बिजनौर, मई 16 -- राजा का ताजपुर। फ्रीजर/आरओ का पानी लेने गए एक दस वर्षीय बच्चे व दंपत्ति के साथ तीन युवकों द्वारा मारपीट करने को लेकर पीड़ित ने तीन युवकों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय निवासी एनथोनी दास पुत्र हरिकिशन जोसेफ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भतीजा गंभीर रूप से बीमार है। शुक्रवार को उसका दस वर्षीय बेटा बाबू उसके लिए पास में लगे आरओ का पानी लेने गया था। आरोप है कि वहां पहले से शराब के नशे में बैठे महेश, साहिल जॉन पुत्र आनंद तथा रेशु पुत्र रोकेश निवासी ताजपुर ने मारपीट कर बाबू से पानी छीन लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके व उसकी पत्नी के साथ भी मारपीट की। इस दौरान एक आरोपी ने उसके सिर पर ईंट मार दी, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। घटना के बाद पीड़ित ने नूरपुर थाने पहुंचकर तीनों आरोपियों ...