मिर्जापुर, अप्रैल 1 -- राजगढ़। अहरौरा थाना क्षेत्र के रामपुर ढबही गांव में सोमवार को कुएं में गिरने से महिला की मौत हो गई। ग्रामीणों ने शव को कुएं से बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पड़री थाना क्षेत्र के दाढ़ीराम गांव निवासी चिंतामनी की शादी अहरौरा थाना क्षेत्र के रामपुर ढबही गांव की 30 वर्षीय संगीता से हुई थी। चिंतामनी ने बताया कि एक सप्ताह पहले वह अपनी पत्नी के साथ उसके मायके रामपुर ढबही गांव गए थे। दोनों वहीं रह रहे थे। सोमवार को पत्नी संगीता देवी कुएं पर पानी लेने के लिए गई थीं। पानी निकालते समय पैर फिसलने से कुएं में गिर गईं, जिससे कुएं के पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। काफी समय बाद भी जब संगीता पानी लेकर वापस नहीं लौटी तो परिजन परेशान हो गए। आस-पास तलाश करते हुए कुएं की ओर गए। संगीता के कु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.