जमुई, मई 28 -- बिहार के जमुई जिले में एक चौंकाने वाला कांड हुआ है। यहां एक नई-नवेली दुल्हन अपने प्रेमी संग फरार हो गई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह दुल्हन एकदम फिल्मी अंदाज में फरार हुई। घटना झाझा प्रखंड के मछली पट्टी चौक की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यहां बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र से एक बारात आई थी। दूल्हा-दुल्हन की शादी एक खुशनुमा माहौल में हुई। शादी के करीब 5 दिन बाद दूल्हा जब दुल्हन को लेकर ससुराल जाने लगा तब ही रास्ते में दुल्हन फरार हो गई। दरअसल झाझा बाजार में पहुंचने के बाद कार में बैठी दुल्हन ने अपने पति से कहा कि उसे प्यास लगी। अपनी दुल्हन के लिए पानी लाने के लिए दूल्हा कार से बाहर आ गया। लेकिन जब वो लौटा तो कार में उसकी दुल्हन नहीं थी। यह भी पढ़ें- बिहार के पूर्वी हिस्से में ठनका और तेज हवा की चेतावनी, पटना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.