नोएडा, मई 29 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सदरपुर गांव में पानी रोकने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें कई लोगों को चोटें आईं। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। दोनों पक्षों की शिकायत पर सेक्टर-39 पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दीपक शर्मा ने पुलिस को बताया कि बीते गुरुवार को उनके घर के सामने रास्ते का निर्माण हो रहा था। उनके घर का भी निर्माण कार्य चल रहा है। इसके कारण रास्ते पर आने वाले पानी को दीपक ने रोक दिया। अगर वह पानी को नहीं रोकते तो यह उनके घर में भर जाता और मकान गिरने का खतरा बढ़ जाता। यह भी पढ़ें- खेत पर पानी लगाते समय मारपीट, 10 पर मुकदमा इसी बात को लेकर पड़ोसी प्रभास, महादेवी, संगीता और सीमा ने दीपक और उनकी मां के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। मारपीट में दोनों को गंभी...