नई दिल्ली, जून 3 -- क्या आपने कभी सुना है कि मोमोज को पानी में फ्राई करके भी बनाया जा सकता है? अगर नहीं, तो अब ये वायरल ट्रिक जरूर ट्राई करें। आमतौर पर मोमोज को डीप फ्राई या स्टीम करके तैयार किया जाता है, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर पानी वाले मोमोज की रेसिपी खूब वायरल हो रही है। शेफ कविता ने भी इस अनोखे तरीके को ट्राई किया और पानी में ही सॉफ्ट व टेस्टी वेज मोमोज बनाकर दिखाए। देखने में ये बिल्कुल बाजार जैसे लगते हैं। शेफ कविता का कहना है कि इस तरीके से बने मोमोज ज्यादा सॉफ्ट और स्वादिष्ट बनते हैं। आइए जानते हैं पानी में वेज मोमोज बनाने की आसान ट्रिक।मोमोज की फीलिंग तैयार करें सबसे पहले तो आपको मोमोज के अंदर भरने के लिए सामान तैयार करना होगा। इसके लिए आपके पास जो भी सब्जियां हो जैसे- पत्तागोभी, गाजर, शिमला मिर्च, प्याज। इन चीजों को बारीक ...