आरा, दिसम्बर 20 -- -बड़हरा पहुंचे मुख्य सचिव ने जिले में संचालित कई योजनाओं का प्रजेंटेशन देखा -जिला प्रशासन की ओर से कई महत्वपूर्ण योजनाएं दिखाई गईं आरा/ बड़हरा, हमारे संवाददाता। बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा कि पानी में तैरता हुआ घर बिहार के बाढ़ग्रस्त जिलों के लिए बेहतर मॉडल है। इसकी उपयोगिता, संरचना, टिकाऊ, गुणवत्ता समेत अन्य पहलुओं पर विचार मंथन की जरूरत है। मुख्य सचिव ने भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड के मौजमपुर में शनिवार को पहुंचकर इसका निरीक्षण किया। साथ ही जिले में संचालित कई अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं को पावर ऑफ प्रजेंटेशन के माध्यम से देखा और समीक्षा की। इस दौरान अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश एवं सुझाव दिए। पानी में तैरता घर पर्यटन विकास, सामुदायिक गतिविधियों के प्रोत्साहन एवं जल संसाधनों के सतत उपयोग एवं बाढ़ प्रबंधन के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.