एटा, जून 3 -- वृद्ध की मौत पानी में डूबने से हुई थी। बुधवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है। इससे पहले घरवालों ने मौत पर सवाल उठाए थे। वृद्ध तीन दिन से लापता चल रहे थे। कोतवाली जलेसर पुलिस को तहरीर का इंतजार है। बता दें कि जलेसर क्षेत्र के गांव नगवाई निवासी ब्रजनाथ सिंह तीन दिन पहले घर से निकले थे, उसके बाद से घर नहीं लौटे थे। परिजन उनकी तलाश में लगातार जुटे हुए थे। मंगलवार को सादाबाद-जलेसर मार्ग स्थित गांव नगला मितन के समीप रजवाहे में वृद्ध का शव पड़ा मिला। मौके पर पहुंचे घरवालों ने शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह भेजा था। घरवालों पर मौत पर सवाल उठाए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही थी। बुधवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पानी में डूबने से वृद्ध की मौत हुई है। जलेसर पुलिस का कहना है कि ...