फिरोजाबाद, मई 1 -- थाना फरिहा क्षेत्र में गुरुवार को हुई सनसनीखेज वारदात पुलिस के लिए चुनौती बन गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का खुलासा होने के बाद बालिका की मौत के कारणों का पता लग गया है। रिपोर्ट के अनुसार बालिका की मौत पानी में डूबने से हुई। इसके अलावा शरीर पर उभरे चोट के निशान को देखते हुए फिलहाल दुष्कर्म की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा रहा। खुलासा जल्द के लिए क्षेत्राधिकारी जसराना की देखरेख में पुलिस ने कार्य शुरू कर दिया है। वारदात का सही खुलासा हो इसके लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी जसराना की निगरानी में तीन टीम गठित की गई है। सभी टीमों ने अपना कार्य शुरू कर दिया है। विभिन्न एंगिलों से घटना की जांच करने में जुटी हुई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...