मुजफ्फर नगर, मई 22 -- भोपा गांव सिताबपुरी के आकाश की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पानी में डूबने से मौत होना आया है। पुलिस ने नामजद दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।भोपा थाना क्षेत्र के मजलिसपुर तोफिर ग्राम पंचायत के मजरा सीताबपुरी निवासी महिला अंतरेश ने मुकदमा दर्ज कराया था कि बुधवार दोपहर वह अपने 20 वर्षीय बेटे आकाश के साथ खेत पर सिंचाई करने गई थी। आरोप है कि जब वह बराबर वाले खेत में गई तो इसी बीच उसके गांव के ही दो भाई नेत्रपाल व कविशर खेत पर पहुंचे और पानी की पाइपलाइन हटाने को कहा तो आकाश ने मना किया तो दोनों ने उसके बेटे के साथ मारपीट कर उसे उठाकर गंगा में फेंक दिया। यह भी पढ़ें- युवक की हत्या कर शव को गंगा में डालने का आरोप, अस्पताल में घंटों हंगामा किसानों ने युवक को बाहर निकाला। पुलिस ने युवक को सीएचसी भिजवाया जहां चिकित्सक ने उसे ...