नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- iQOO अब बाजार में धूम मचाने के लिए तैयार है। ब्रांड तेजी से अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहा है। अब कंपनी अपना एक और पावरफुल फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। खबरों के मुताबिक, iQOO चीनी बाजार के लिए Dimensity 9500 चिप से लैस एक नए फ्लैगशिप फोन पर काम कर रहा है। हालांकि, फोन का नाम क्या होगा इसकी जानकारी तो फिलहाल सामने नहीं आई है, लेकिन कहा जा रहा है कि यह iQOO 15 सीरीज का कोई फोन हो सकता है। आज, एक पॉपुलर टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने चीन की सोशल मीडिया साइट वीबो पर एक नई पोस्ट शेयर की, जिसमें इस कथित फोन के बारे में कुछ डिटेल्स दी गई है। अपकमिंग फोन कम दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ आएगा। फोन में क्या-क्या खास मिलेगा, चलिए डिटेल में बताते हैं सबकुछ...इस नाम से डेब्यू कर सकता है फोन लीक के अनुसार, यह फोन...