नई दिल्ली, जून 14 -- महंगा फोन अगर गलती से पानी में गिर जाए, तो ऐसा लगता है कि अब मुसीबतों को पहाड़ टूटने वाला है। हम फोन के इतने आदी हो गए हैं कि बिना उसके एक पल भी गुजारना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में कोई भी नहीं चाहता कि उसका फोन खराब हो या पानी में गिरे। खैर, गलती तो किसी से भी हो सकती है। हर साल लाखों लोग जाने-अनजाने में अपना फोन पानी में गिरा देते हैं। अगर आपका फोन भी पानी में गिर जाता है, तो टेंशन लेने की बजाय शांति से काम लें। एक्सपर्ट्स का कहना है कि आप पहले कुछ मिनटों में जो करते हैं, वह यह तय कर सकता है कि फोन सर्वाइव करेगा या फिर इसे ठीक करने के लिए भारी भरकम खर्चा करना होगा। तेजी से एक्शन लेना, कुछ कॉमन गलतियां से बचना और फोन को सुरक्षित तरीके से सुखाना, फोन को हमेशा के लिए खराब होने से बचा सकता है। वैसे तो आज के ज्यादातर फोन ...