अमरोहा, दिसम्बर 3 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव सिहाली जागीर में इरफान अली के घर के नजदीक भरे पानी में करंट उतर गया। इसकी चपेट में आने से मंगलवार सुबह इरफान की भैंस की मौत हो गई। ग्रामीणों ने हादसे के लिए बिजली विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। ग्रामीणों ने बताया कि पानी में बिजली का करंट फैल गया था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। मृत भैंस की कीमत लगभग 60 हजार रुपए बताई गई है। बिजली विभाग के अधिकारियों से मामले की जांच कर मुआवजा देने की मांग की गई है। बिजली विभाग के अवर अभियंता ने बताया अर्थिंग के कारण हादसा हुआ। खामी दुरुस्त कर दी गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.