संभल, मार्च 5 -- रायसत्ती थाना क्षेत्र के गांव लोधी सराय में मंगलवार रात डीजे पर डांस करते समय संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुए 13 वर्षीय किशोर का शव बुधवार सुबह खेत पर फसल की सिंचाई के लिए बने भराव में मिला। किशोर का शव मिलने पर सनसनी फैल गई। सूचना पर परिजन व थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य इकट्ठा किए और पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोर की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। थाना क्षेत्र के गांव नई बस्ती लोधी सराय निवासी बलराज सैनी (13 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय संजय सैनी 3 मार्च की रात को गांव में होली के अवसर पर बज रहे डीजे पर बच्चों के साथ डांस कर रहा था। देर रात करीब 10 बजे डीजे बंद हो गया लेकिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.