बेगुसराय, मार्च 14 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। लोहियानगर थाना क्षेत्र में संग्रहालय के समीप शनिवार की सुबह जलकुंभी से पटे पानी भरे गड्ढे से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया। सुबह में शव की पहचान नहीं हो सकी। शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल लाया। बाद में शव की पहचान नगर थाना क्षेत्र के तिलकनगर निवासी मो. एल्यून के 21 वर्षीय पुत्र मो.चांद के रूप में की गई। घटना की सूचना पर परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। शव देखने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पिता ने बताया कि उसका बेटा मूकबधिर दिव्यांग था। शहर के चुन्नी लाल मेगा मार्ट में दर्जी का काम करता था। शुक्रवार की रात काम समापन के बाद दोनों पिता-पुत्र घर जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही वह इशारा कर बताया थ...