लखनऊ, नवम्बर 9 -- लखनऊ, संवाददाता। पीजीआई क्षेत्र की बदहाल चरण भट्ठा रोड से परेशान कई कॉलोनियों के लोगों ने रविवार को एकजुट होकर अनोखा प्रदर्शन किया। लोगों ने सड़क के गड्ढों में भरे गंदे पानी में बैठकर नारेबाजी की। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही रोड नहीं बनी तो वह बड़ा आंदोलन करेंगे। वहीं आगामी चुनाव में वोट भी नहीं देंगी। करीब 600 मीटर की यह सड़क बीते कई वर्षों से पूरी तरह टूटी पड़ी है। कॉलोनी निवासी वीरेंद्र सिंह पाल ने कहा कि इस गड्ढे वाली रोड के कारण कमर का दर्द स्थायी हो गया है। इस रोड के कारण कार-बाइक सब खराब हो रहे हैं। टैक्स देने के बाद भी हमें सड़क जैसी सुविधा तक नहीं मिल रही है। कॉलोनी की रतीनेब ने बताया कि स्कूल जाते समय कई बार बच्चे गड्ढों में भरे पानी में गिर चुके हैं। प्रदर्शन में मधुवन विहार कॉलोनी के अध्यक्ष सुरेंद्र, ...