समस्तीपुर, अप्रैल 24 -- वारिसनगर, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के लखनपट्टी पंचायत अंतर्गत मटुआ वार्ड 6 में शुक्रवार को पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी उमेश महतो के पुत्र सुमंत कुमार (20) के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुमंत कुमार गांव के पास ही पानी भरे गड्ढे में स्नान करने गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया, जिससे डूब कर उसकी मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने युवक को डूबते देख शोर मचाया, जिसके बाद परिजन एवं ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे बाहर निकालकर इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही वारिसनगर थाना के दारोगा जयश्री राम पुलिस बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे और शव का पंचनामा तैयार कर पो...