बांका, दिसम्बर 15 -- धोरैया (बांका), निज प्रतिनिधि। धनकुंड थाना क्षेत्र के बबुरा गांव निवासी कृष्णदेव चौधरी के 28 वर्षीय पुत्र शिशुपाल चौधरी की मौत घर के बगल स्थित पानी भरे गड्ढे में डूबने से हो गई। रविवार को उसका शव घर के बगल स्थित गड्ढे से बरामद किया गया ।स्थानीय ग्रामीण संजीत कुमार भगत ने बताया कि वह रात से ही गायब था । काफी खोजबीन के बाद उसका अता पता नहीं चल पाया। सुबह उसका शव गड्ढे से बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही धनकुंड थानाध्यक्ष सुभाष पासवान दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा मामले की तहकीकात की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों के मुताबिक युवक मानसिक रूप से थोड़ा विक्षिप्त था। इस संदर्भ में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.