पानी भरे गड्ढे में डूबने से तीन वर्षीय मासूम की मौत
बिजनौर, जून 25 -- बिजनौर/नहटौर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव इब्राहिमपुर साधो उर्फ अलीनगर में बुधवार शाम हादसे में तीन वर्षीय मासूम बच्ची की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव निवासी अकबर की तीन वर्षीय पुत्री अलशबा शाम के समय अन्य बच्चों के साथ गांव से करीब 400 मीटर दूर स्थित पानी की टंकी के पास खेलने गई थी। बताया जाता है कि टंकी परिसर में पिलर निर्माण के लिए एक गड्ढा खोदा गया था, जिसमें बारिश और अन्य कारणों से पानी भरा हुआ था। खेलते समय अलशबा अचानक गड्ढे में गिर गई। कुछ देर तक बच्ची दिखाई नहीं देने पर साथ खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया। आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्काल बच्ची को गड्ढे से बाहर निकाला। परिजन उसे आनन-फानन में नहटौर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.