लातेहार, मई 29 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मूरगांव में शुक्रवार को पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक 6 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई,वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार मूरगांव निवासी दीपक गंझू का 6 वर्षीय पुत्र घर के समीप खेल रहा था। इसी दौरान वह घरेलू एवं मवेशियों के उपयोग के लिए खोदे गए पानी भरे गड्ढे के पास पहुंच गया और अनियंत्रित होकर उसमें गिर पड़ा। काफी देर तक बच्चे के दिखाई नहीं देने पर परिजनों एवं आसपास के लोगों ने खोजबीन शुरू की। इसी दौरान बच्चे को गड्ढे में डूबा हुआ पाया गया। ग्रामीणों और परिजनों ने आनन फानन में बच्चे को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बालूमाथ पहुंचाया,जहां चिकित्सक दयानंद कुमार ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटन...