उन्नाव, मार्च 11 -- नवई, संवाददाता। घर के बाहर खेल रहा बच्चा मंगलवार दोपहर अचानक भरे गंदे पानी के गड्ढे में गिरकर घायल हो गया। परिजन आनन फानन उसे लेकर सीएचसी लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरने बेहतर इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के जरुआखेड़ा गांव के रहने वाले एक वर्षीय प्रियांशु पुत्र मोहित मंगलवार को घर के बाहर खेल रहा था। मोहित ने बताया कि दोपहर में प्रियांशु खेलते खेलते अचानक घर में बने नाबदान के गड्ढे में गिर गया। आनन फानन उसे गंदे पानी के गड्ढे से बाहर निकाल कर परिजन निजी साधन से सीएचसी नवाबगंज ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...