शाहजहांपुर, मार्च 21 -- खुटार। घर से कोल्हू पर सरसों पिरवाने निकले किसान का शव व उसकी बाइक सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में पड़ी मिली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सौफरी गांव निवासी अरुण वर्मा उर्फ नन्हे 42 वर्ष विगत शाम 7 बजे अपने घर से खुटार के कोल्हू पर सरसों पिरवाने के लिए निकले थे। रात 9 बजे तक घर वापस नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उनका फोन लगाया। मोबाइल स्विच ऑफ जा रहा था। जिससे परिजनों को उनकी चिंता हुई। परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान रात 11.30 बजे खुटार बंडा रोड पर नगरा गांव की मोड़ के पास पानी भरे गड्ढे में एक बाइक दिखाई दी। पास जाकर देखने पर अरुण वर्मा बाइक के नीचे दबा था। मौके पर मौजूद लोगों ने अरुण वर्मा को बाहर निकाला। और सीएचसी ले गए। जहां डाक्टर ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने ...