पीलीभीत, मई 25 -- बीसलपुर। मोहल्ला दुबे में सरकारी हैंड पंप से पानी भरने गए युवक पर फावड़ा से हमलाकर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। जिसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई है। मोहल्ला दुबे निवासी राजेश पुत्र सुभाष चंद्र अपने घर के सामने लगे सरकारी हैंड पंप से पानी भरने गया था। तभी मोहल्ले के ही एक युवक से विवाद हो गया। उसने सिर व पीठ पर फावड़ा से हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह से रक्त रंजित होकर घायल हो गया। परिजन उसे कोतवाली लेकर गए और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने घायल युवक को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...