लखनऊ, जून 11 -- रायबरेली रोड के हैवतमऊ में रास्ते के पुराने विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि पानी भरने गई युवती के साथ मारपीट कर उसके कपड़े फाड़ दिए गए। चीख पुकार सुनकर बचाव के लिए पहुंचे परिजनों पर भी लोहे की रॉड और अन्य हथियारों से हमला कर दिया गया। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, पीजीआई पुलिस ने एक पक्ष की ओर से एफआईआर दर्ज कर ली है। हैवतमऊ निवासी महिला के मुताबिक उनकी मां के घर की जमीन से रास्ता निकालने को लेकर चार दिनों से पड़ोसियों से विवाद चल रहा था, जिसकी शिकायत पहले भी पुलिस से की जा चुकी थी। बुधवार सुबह करीब छह बजे उनकी बहन सरकारी पानी की टंकी पर पानी भरने गई थी। आरोप है कि वहां दूसरे पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की। युवती के कपड़े फाड़ दिए गए। शोर सुनकर बचाव के...