बांदा, अप्रैल 6 -- बबेरू। कोतवाली क्षेत्र के सातर गांव मे एक युवती कुएं मे गिर गई। उसे बचाने के लिए कूदे एक युवक के साथ वह भी डूबने लगी। आसपास के लोगों ने दोनों को कुएं से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में भर्ती कराया। गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। कोतवाली क्षेत्र सातर गांव निवासी 18 वर्षीय गोमती देवी पुत्री पृथ्वीराज कुएं के पास पानी भरने गई थीं। अचानक चक्कर आने से वह कुएं में गिर गईं। उसी दौरान 18 वर्षीय विवेक पुत्र रमेश ने गोमती को कुएं में गिरते देखा और उसे बचाने के लिए कुएं में कूद गया। इस दौरान दोनों डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने सीढ़ी और रस्सी की मदद से दोनों को कुएं से बाहर निकाला। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद ...