लखनऊ, जून 12 -- मदेयगंज के रूपपुर खदरा बड़ी पकरिया में सरकारी टंकी से पानी भरने को लेकर हुए विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में युवक के कान और शरीर के कई हिस्से में चोट लगी। पीड़ित ने मदेयगंज थाने में तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। आरोपित की तलाश की जा रही है। बड़ी पकरिया निवासी शाकिब ने बताया कि उसकी मां शायदा बानो 10 जून की शाम साढ़े आठ बजे सरकारी पानी की टंकी पर पानी भरने गई थीं। वहां पहले से मौजूद मास्टर, उसका पुत्र फिरोज और कुछ किराएदार खड़े थे। पानी भरने के दौरान आरोपितों ने गाली-गलौज करने लगा। साथ ही शायदा बानो को वहां पानी भरने से मना कर दिया। विरोध करने पर आरोपितों ने उन्हें पीट दिया। फिरोज ने धारदार हथियार से अयान पर हमला कर दिया। उसका कान कट गया। पीड़ित ने मदेयगंज थाने में आरोपी के खिला...