पानी भरने को लेकर विवाद जमकर हुई मारपीट
आगरा, जून 29 -- ताजगंज क्षेत्र में पानी भरने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जो मारपीट में बदल गया। पीड़ित मोहसिन खान ने बताया कि घटना 23 जून दोपहर की है। घर की महिलाओं का पड़ोस की महिलाओं से पानी भरने को लेकर विवाद हो रहा था। इसी दौरान पड़ोसी ताहिर, तैय्यब, आकिब और इमरान हाथों में लाठी-डंडे और चाकू लेकर उनके घर पहुंच गए। महिलाओं के साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि जब वह और उसका भाई शानू बीच बचाव करने पहुंचे तो आरोपितों ने दोनों भाइयों पर भी हमला कर दिया। जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.