फतेहपुर, मार्च 28 -- फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के एक गांव में हैंडपंप के विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता पार्वती देवी ने आरोप लगाया कि पड़ोसियों ने पानी भरने को लेकर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर सुनकर पहुंचे परिजनों को भी धमकाया गया। पीड़िता का कहना है कि घटना की शिकायत 16 मार्च को थाना राधानगर में दी गई, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने एसपी से निष्पक्ष जांच और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...