फतेहपुर, मार्च 20 -- फतेहपुर, संवाददाता। मलवां थाना क्षेत्र के कुंवरपुर ओखरा गांव में पानी भरने को लेकर विवाद हो गया। जिसमें दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु की है। गांव निवासी संगीता यादव पत्नी दीपु यादव ने बताया कि 19 मार्च की सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह सरकारी नल पर पानी लेने गई थीं। इसी दौरान गांव का अंकित त्रिवेदी वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने डंडे से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गईं। शोर सुनकर पहुंचे उनके ससुर नरसिंह यादव और देवर रामप्रताप ने बीच-बचाव किया तो आरोपी ने उन पर ईंट से हमला कर दिया। हमले में नरसिंह यादव के सिर में चोट लगने से वह बेहोश हो गए, जबकि रामप्रताप भी घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। थाना प्रभारी राजकिशोर ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.