कोडरमा, मई 8 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिले में पेयजल और बिजली संकट को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा सरकार के खिलाफ जोरदार आक्रोश प्रदर्शन किया। गांधी चौक, कोडरमा से शुरू हुआ यह प्रदर्शन जिला उपायुक्त कार्यालय तक पहुंचा, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में घड़ा लेकर विरोध जताया और कार्यालय के समक्ष घड़े फोड़कर सरकार के खिलाफ नाराजगी प्रकट की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने "हेमंत सोरेन हाय-हाय", "पानी दो-बिजली दो, नहीं तो गद्दी छोड़ दो" तथा "जो सरकार निकम्मी है, वो सरकार बदलनी है" जैसे नारों से पूरे शहर को गुंजायमान कर दिया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने किया, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद मौजूद रहे। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.