धनबाद, मई 12 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। राज्य में पानी-बिजली संकट की स्थिति गंभीर है। जनता त्राहि-त्राहि कर रही है और राज्य सरकार कुंभकर्णी नींद में है। पानी-बिजली संकट दूर नहीं होने पर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। राज्यभर में चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। उक्त बातें भाजपा नेता सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने धनबाद में भाजपा के डीसी ऑफिस घेराव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं। यह भी पढ़ें- भाजपा में समन्वय की कोशिश, एक मंच पर दिखे सांसद व विधायकराज्य की स्थिति मरांडी ने कहा कि लोग नदी, नाला, डोभा, चुआं से पानी पीने को विवश हैं। केंद्र सरकार की ओर से प्रदत्त नल-जल योजना की राशि झारखंड में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। धनबाद में एक ओर बराकर नदी है तो दूसरी ओर दामोदर नदी है। दोनों नदियों से पानी आपूर्ति करने से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों...