शाहजहांपुर, मार्च 18 -- बंडा। बंडा क्षेत्र के सिसोरा सिसोरी गांव में दरवाजे पर पानी बहाने को लेकर विवाद हो गया। मना करने पर चार लोगों ने एक ही परिवार के सदस्यों की पिटाई कर दी, जिसमें चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। रजनीश कुमार के अनुसार, गांव का सुदेव अक्सर उसकी जगह पर पानी बहाता है और विरोध करने पर गाली-गलौज करता है। रविवार को फिर पानी बहाने पर विवाद हुआ तो सुदेव अपने साथियों दीपक, शिवम और संजू के साथ लाठी-डंडे लेकर पहुंच गया। आरोप है कि सभी ने मिलकर राजेश्वरी देवी, रजनी, कुशमा और रजनीश को पीट दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.