भदोही, मार्च 1 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर लाई बाजार स्थित अगल बगल के दो दुकानदारों में पानी बहाने को लेकर रविवार को मारपीट हो गई। मारपीट को लेकर दोनों पक्ष में तनाव बना हुआ है। बताया जाता है कि लाई बाजार स्थित बिरयानी की बगल के दुकानदारों मे ग्राहकों को लेकर आए दिन कहा सुनी और विवाद होता है। रविवार को भी पानी बहाने को लेकर दोनों पक्ष भीड़ गए। देखते ही देखते हो रहा विवाद मारपीट में बदल गई। फिर क्या दोनों पक्ष से लोग हाथापाई करने लगे। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस पहुंच गई। दोनों पक्ष के लोगों को थाने में लाकर शांतिभंग में चालान कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...